diwali horizontal

हजरतगंज थाने के सामने चाकूबाजी!

0 29

हजरतगंज थाने के सामने चाकूबाजी!

LUCKNOW CRIME LIVE: लखनऊ के हजरतगंज थाने के सामने शुक्रवार शाम एक दुकान के सामने झगड़ा होने लगा। इसे रोकने पर एक युवक को कुछ लोगों ने पेट में चाकू घोंप दिया। उस युवक को उसके साथी और दुकान मालिक बचाने पहुंचे तो उन पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले।

उदयगंज के हाता गनी खां निवासी अब्दुल साजिद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम करीब 7 बजे अपने साथी साजिद अली के साथ कार से लालबाग स्थित ब्राइट एसोसिएट्स की दुकान पर काम कराने पहुंचा था। साजिद अली कार के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान वहां कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। साजिद अली ने उन्हें झगड़ा करने से मना किया।

आरोप है कि इससे नाराज होकर झगड़ रहे लोगों ने साजिद अली से कहा कि उसका दिमाग ज्यादा खराब है। आरोपियों ने यह भी कहा कि अगर शहर में नाम पैदा करना है तो कुछ अलग करना पड़ेगा। इसके बाद सभी ने सभी ने साजिद अली को पकड़ लिया और धारदार चाकू से उसके पेट में वार कर दिया।पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ टोनी, आहद, साऊद उर्फ चवन्नी, हमजा, मंसूर और शाहिल उर्फ उल्लू भी थे। इनके अलावा कुछ अन्य अज्ञात लोग भी घटना में शामिल थे। ये सभी आरोपी जमाल की दुकान पर काम करते हैं।

अब्दुल साजिद ने दोनों पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद घायल साजिद अली और दुकान मालिक परवेज को सिविल अस्पताल ले जाया गया। साजिद अली की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.