diwali horizontal

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : इंटरनेशनल देह व्यापार सिंडिकेट की सरगना उज्बेकिस्तानी महिला लोला कायूमोवा गिरफ्तार

0 31

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : इंटरनेशनल देह व्यापार सिंडिकेट की सरगना उज्बेकिस्तानी महिला लोला कायूमोवा गिरफ्तार

LUCKNOW CRIME NEWS LIVE: देह व्यापार का इंटरनेशनल सिंडिकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तानी महिला लोला कायूमोवा को लखनऊ पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वह एक साल से फरार चल रही थी। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और खुफिया एजेंसी आईबी की संयुक्त टीम ने उसे मैक्स अस्पताल के पास से दबोच लिया। बताया जाता है कि लोला ने पुलिस से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी के जरिए अपना चेहरा और पहचान पूरी तरह बदल ली थी।

 

इस पूरे रैकेट का खुलासा 2025 के जून महीने में हुआ था। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने ओमेक्स अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में छापेमारी करते हुए वहां अवैध रूप से रह रही नीलोफर और होलिड़ा नाम की दो उज्बेकिस्तानी युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने पुलिस को बताया था कि लोला कायूमोवा ही इन विदेशी युवतियों को लखनऊ लाती थी और अवैध रूप से ठहराकर सेक्स रैकेट संचालित करती थी। दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस ने अपनी जांच और तेज की, जिसमें लोला के फर्जीवाड़े की परतें खुलती गईं। लोला ने पुलिस और LIU को गुमराह करने के लिए फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट के जरिए अपना आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया था। इतना ही नहीं, उसने मैरिज सर्टिफिकेट में जिस व्यक्ति को अपना पति दिखाया, वह असल में उसका कस्टमर था। बताया जा रहा है कि अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने सात बार प्‍लास्टिक सर्जरी कराई है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.