diwali horizontal

मिर्जापुर द मूवी’’ का लेटेस्ट गाना ‘वारूँ फॉरएवर’ श्रेया घोषाल और रोमी को एक साथ लाता है। यह ट्रैक फ्रैंचाइजी के पसंदीदा गाने ‘वारूँ’ का एक नया अंदाज पेश करता है

0 32

मिर्जापुर : द मूवी’ का लेटेस्ट गाना ‘वारूँ फॉरएवर’ श्रेया घोषाल और रोमी को एक साथ लाता है। यह ट्रैक फ्रैंचाइजी के पसंदीदा गाने ‘वारूँ’ का एक नया अंदाज पेश करता है, जो ओरिजिनल गाने की इमोशनल रूह को बरकरार रखते हुए इसे एक नई म्यूजिकल पहचान देता है।

यह गाना ‘वारूँ’ से जुड़ी जानी-पहचानी सोलफुल क्वालिटी को समेटे हुए है, जबकि श्रेया घोषाल और रोमी का कोलैबोरेशन ट्रैक में एक नया वोकल डायनामिक जोड़ता है। उनकी आवाजें गाने के सूफी-इंस्पायर्ड साउंड को कॉम्प्लीमेंट करती हैं, जिससे एक ऐसा नया वर्जन बनता है जो नॉस्टैल्जिक भी लगता है और ओरिजिनल गाने के सार से जुड़ा भी। इसका अरेंजमेंट उस एसेंस को बरकरार रखता है जिसने ‘वारूँ’ को इतना मेमरेबल बनाया था, साथ ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के लिए ट्रैक को एक नई एनर्जी देता है।

मूल रूप से 2020 में रिलीज हुआ ‘वारूँ’ मिर्जापुर यूनिवर्स का एक अटूट हिस्सा बन गया था और अपने सोलफुल साउंड और लिरिक्स के लिए फैंस का ऑल-टाइम फेवरेट बन गया था। ‘वारूँ फॉरएवर’ के साथ, एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज इस प्यारे ट्रैक को एक नए म्यूजिकल ट्रीटमेंट के साथ फिर से लेकर आए हैं। इसमें आनंद भास्कर कंपोजर और गिन्निया दीवान लिरिसिस्ट के रूप में वापस लौटे हैं, जिससे गाने से जुड़ी इमोशनल रूह पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

यह ट्रैक एक्सेल म्यूजिक के तहत पहला एल्बम रिलीज भी है, जो इस फ्रैंचाइजी की म्यूजिकल दुनिया को और आगे बढ़ाता है। यह गाना ऐसे वक्त पर आया है जब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद फ्रैंचाइजी के बड़े पर्दे पर डेब्यू को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है।

अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन, और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड है। फिल्म को कासिम जगमगिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.