diwali horizontal

मिर्जापुर: द मूवी: पंकज त्रिपाठी ने दिव्येंदु शर्मा को खिलाई खास पटना की लिट्टी, पहली बार पटना पहुंचे मुन्ना भैया

0 40

पटना में गूंजा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने टीम संग किया फिल्म का प्रमोशन

यूपी /मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने ‘दो नंबरी’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बीच कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी ने पटना पहुंचकर फिल्म का प्रमोशन किया। उनके साथ फिल्म की टीम भी मौजूद रही पटना में फिल्म की टीम की मौजूदगी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल, दिव्येंदु शर्मा और जितेंद्र कुमार समेत टीम ने पटना में फिल्म को प्रमोट किया। लखनऊ के बाद पटना में हुए इस प्रमोशनल इवेंट ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया

11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया देखने को मिली, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से जबरदस्त क्रेज है। वहीं, फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में पटना में हुए प्रमोशन से फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.