diwali horizontal

मैक्स@होम ने लखनऊ में शुरू किया ‘मैक्स कॉम्प्रिहेंसिव एल्डर केयर प्रोग्राम’, सीनियर सिटिज़न को घर पर मिलेगी व्यापक स्वास्थ्य देखभाल

0 32

लखनऊ  विश्व सीनियर सिटिज़न दिवस के अवसर पर मैक्स हेल्थकेयर की होम हेल्थकेयर सेवा, मैक्स@होम ने मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से आज ‘मैक्स कॉम्प्रिहेंसिव एल्डर केयर प्रोग्राम’ शुरू करने की घोषणा की। यह लखनऊ में शुरू किए गए शुरुआती अस्पताल-आधारित एकीकृत कार्यक्रमों में से एक है, जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर लगातार और उनकी जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह कार्यक्रम लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध है, जो घर पर व्यवस्थित और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं चाहते हैं

भारत दुनिया में सबसे तेजी से बदलती जनसंख्या संरचना वाले देशों में शामिल है और यहां बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि 2036 तक देश की कुल आबादी में वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी करीब 15% हो जाएगी और उनकी संख्या 230 मिलियन से अधिक हो जाएगी। 2050 तक भारत में 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी बुजुर्ग आबादी वाले देशों में शामिल होगा।

लंबी उम्र के साथ बुजुर्गों में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, गठिया और डिमेंशिया जैसी लंबे समय तक रहने वाली बीमारियां भी आम हो रही हैं। ऐसे में नियमित डॉक्टर की निगरानी और समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी हो जाती है। दूसरी ओर, लखनऊ के कई युवा प्रोफेशनल दूसरे शहरों या विदेशों में रहते हैं, जबकि उनके बुजुर्ग माता पिता अपने घर पर रहते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल करना या किसी एमरजेंसी में तुरंत मदद पहुंचाना परिवारों के लिए चुनौती बन जाता है।

इसी देखभाल की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मैक्स कॉम्प्रिहेंसिव एल्डर केयर प्रोग्राम तैयार किया गया है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में जेरियाट्रिक एंड इंटरनल मेडिसिन के कंसल्टेंट, डॉ. असित कुमार की मेडिकल गाइडेंस में तैयार इस कार्यक्रम के जरिए अस्पताल की मेडिकल विशेषज्ञता, स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और घर पर मिलने वाली देखभाल को एक साथ जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को अपने घर पर रहते हुए स्वतंत्र जीवन जीने में मदद करना और उनके परिवारों को अपने प्रियजनों की नियमित स्वास्थ्य देखभाल को लेकर भरोसा देना है।

इस प्रोग्राम में अलग अलग जरूरतों के अनुसार कई तरह के केयर पैकेज उपलब्ध हैं, ताकि परिवार अपने वरिष्ठ सदस्य की स्वास्थ्य जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकें। इसके तहत अलग अलग विशेषज्ञों की टीम एक साथ मिलकर देखभाल करती है। सेवाओं में घर पर वरिष्ठ नागरिकों की पूरी स्वास्थ्य जांच, ऑनलाइन जेरियाट्रिशियन से परामर्श, नर्सिंग केयर, फिजियोथेरेपी, ऑनलाइन न्यूट्रिशन और मनोवैज्ञानिक परामर्श, घर पर स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, एक समर्पित केयर मैनेजर की ओर से वेलनेस कॉल, पूरे शरीर की ब्लड जांच, 24×7 ऑनलाइन इमरजेंसी सहायता, एंबुलेंस की व्यवस्था और जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत केयर प्लान शामिल हैं।

मैक्स@होम के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड, श्री विक्रम वर्मा ने कहा, “भारत में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या और परिवारों में हो रहे बदलावों के साथ अस्पताल से बाहर भी व्यवस्थित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत बढ़ रही है। मैक्स कॉम्प्रिहेंसिव एल्डर केयर प्रोग्राम के जरिए हम मेडिकल विशेषज्ञता, तकनीक और घर पर मिलने वाली व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवाओं को एक ही मॉडल में ला रहे हैं। यह पहल मैक्स हेल्थकेयर की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने और मरीजों व उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य देखभाल को अधिक आसान और बेहतर तरीके से जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और उनके परिवारों को उनकी पूरी स्वास्थ्य यात्रा के दौरान बेहतर सहयोग देना है।”

प्रोग्राम की शुरुआत पर, डॉ. असित कुमार, कंसल्टेंट, जेरियाट्रिक एंड इंटरनल मेडिसिन, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने कहा, “जैसे जैसे हमारी आबादी की उम्र बढ़ रही है, वैसे वैसे बुजुर्गों की खास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव जरूरी है। आज कई वरिष्ठ नागरिक एक साथ कई लंबे समय तक रहने वाली बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनके लिए लगातार निगरानी और सही तालमेल के साथ देखभाल की जरूरत होती है। मैक्स कॉम्प्रिहेंसिव एल्डर केयर प्रोग्राम के जरिए हमारा उद्देश्य अस्पताल की मेडिकल सहायता को वरिष्ठ नागरिकों के घर तक पहुंचाना है, ताकि वे अपनी स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की गुणवत्ता को बनाए रख सकें। साथ ही, उनके परिवारों को भी अपने प्रियजनों की देखभाल को लेकर अधिक भरोसा मिल सके।”

इस कार्यक्रम में 21 अगस्त 2026 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। परिवार 24×7 मैक्स@होम हेल्पलाइन 8744 888 888 पर कॉल करके, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ स्थित मैक्स@होम हेल्प डेस्क पर जाकर या अस्पताल में अपने इलाज कर रहे कंसल्टेंट अथवा डॉक्टर से बात करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद हर वरिष्ठ नागरिक की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उनकी जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत केयर प्लान तैयार किया जाएगा।

मैक्स कॉम्प्रिहेंसिव एल्डर केयर प्रोग्राम मैक्स@होम की अस्पताल की विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पताल से बाहर लोगों तक पहुंचाने की लगातार कोशिशों का हिस्सा है। मेडिकल विशेषज्ञता को आसान और व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जोड़ने वाली इन पहलों के जरिए मैक्स हेल्थकेयर मरीजों की स्वास्थ्य यात्रा के अलग अलग चरणों में उनका सहयोग करने और समय पर सही देखभाल के जरिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.