
इंडोनेशिया मे अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फटा,भयावह मंज़र
ANAK KRAKATOA ERUPT: इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी में हाल के दिनों में तेज ज्वालामुखीय गतिविधि देखने को मिली है। 4 सितंबर की रात शुरू हुई लगातार विस्फोटक गतिविधि करीब 25 घंटे तक चली और इसके बाद भी स्ट्रॉम्बोलियन विस्फोट दर्ज किए गए।

ज्वालामुखी से निकली राख का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। राख के बादलों के कारण कई एयरपोर्ट बंद करने पड़े और बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुईं। 8 सितंबर को हालात में सुधार के बाद कई एयरपोर्ट फिर से खोल दिए गए, हालांकि ज्वालामुखी की गतिविधि पर निगरानी जारी है।

फिलहाल अनाक क्राकाटाऊ का अलर्ट लेवल III (Siaga) यानी सतर्कता स्तर पर है। अधिकारियों ने ज्वालामुखी के केंद्र से 3 किलोमीटर के दायरे में जाने पर रोक लगाई है और राख से प्रभावित लोगों को मास्क पहनने तथा बाहर की गतिविधियां कम करने की सलाह दी है।
हालांकि, अधिकारियों के अनुसार फिलहाल 2018 जैसी सुनामी का तत्काल खतरा नहीं बताया गया है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।