diwali horizontal

FREE iPhone चंडीगढ़ में

0 42

FREE iPhone चंडीगढ़ में

CHANDIGARH NEWS: चंडीगढ़ में इन दिनों एक अनोखे ऐलान की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसमैन राकेश त्रेहान, जिन्हें ‘राजा डी किंग’ के नाम से भी जाना जाता है,

ने 22 सितंबर को ‘आईफोन लंगर’ लगाने का ऐलान किया है। दावा किया गया है कि दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच लाइव लकी ड्रॉ के जरिए लोगों को मुफ्त में iPhone 17 और उससे ऊपर के लेटेस्ट मॉडल दिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि पहले चरण में चंडीगढ़ और मोहाली के करीब 1,000 लोगों में से 10 लोगों को विजेता चुना जाएगा। हालांकि, इस कथित मुफ्त आईफोन के लिए एक शर्त भी रखी गई है। प्रतिभागियों को हर दिन सोशल मीडिया या कमेंट में ‘जय माता दी’ लिखना होगा।

राजा डी किंग इससे पहले भी चंडीगढ़ में ‘पेट्रोल लंगर’ और अमृतसर में सोने के सिक्के बांटने जैसे ऐलान कर चुके हैं। अब 22 सितंबर के ‘आईफोन लंगर’ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। क्या वाकई लाखों रुपये के आईफोन लोगों को मुफ्त में मिलेंगे, या फिर यह सिर्फ प्रचार का एक तरीका साबित होगा? इसका जवाब 22 सितंबर के कार्यक्रम के बाद ही साफ होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ और पुलिस व्यवस्था पर भी नजर रहेगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस ‘आईफोन लंगर’ की खूब चर्चा हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.