
लखनऊ : वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड जो भारत का सबसे बड़ा डिजिटल वॉलेट है, ने आज 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने आय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने लगातार चौथी लाभदायक तिमाही दर्ज की, जिसमें कर अदायगी के बाद लाभ ( पीएटी ) 11.8 करोड़ और एबिटा 22.7 करोड़ रहा, जो उसका अब तक का सर्वाधिक तिमाही पीएटी और एबिटा है। कुल आय 302.8 करोड़ रही। प्लेटफ़ॉर्म जीएमवी ने 59,677 करोड़ के नए तिमाही उच्च स्तर को छुआ, जो 35 प्रतिशत साल डर साल बढ़ोतरी दर्शाता है, साथ ही लेंडिंग वितरण 34 प्रतिशत साल डर साल बढ़कर वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में 1,082.6 करोड़ हो गया।
यह मजबूत प्रदर्शन जीएमवी की बढ़ती वृद्धि और बेहतर परिचालन मार्जिन से प्रेरित रहा, जो कंपनी के बिज़नेस मॉडल की मजबूती और स्केलेबिलिटी को दर्शाता है। वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही मोबिक्विक के लिए लगातार मुनाफे की एक और तिमाही है, जो उसके मुख्य वर्टिकल्स में वृद्धि और अपने बिज़नेस में बेहतर ऑपरेशनल प्रदर्शन के कारण है। परिचालन से राजस्व बढ़कर 295.7 करोड़ हो गया, जो 9 प्रतिशत प्रति वर्ष अधिक है, जबकि एबिटा वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 6.4 करोड़ के घाटे से सुधरकर 22.7 करोड़ हो गया। पीएटी और एबिटा दोनों अपने अब तक के सर्वाधिक तिमाही स्तर पर रहे।
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, मोबिक्विक के सह-संस्थापक, एमडी और सीईओ बिपिन प्रीत सिंह ने कहा: “वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही हमारी लगातार चौथी मुनाफे वाली तिमाही है, जो एक टिकाऊ बिज़नेस बनाने की दिशा में हमारी तेज प्रगति को दर्शाती है। हमने लेंडिंग वितरण में 1000 करोड़ का मील का पत्थर पार किया है और मर्चेंट पेमेंट्स में 150 प्रतिशत साल-दर-साल राजस्व वृद्धि दर्ज की है, जो हमारे बिज़नेस के बढ़ते पैमाने को दर्शाता है।
हमारा मानना है कि हमारे बिज़नेस मॉडल में ऑपरेटिंग लीवरेज तब और बढ़ेगा जब हम एआई -फर्स्ट कंपनी के रूप में विकसित होंगे। कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन और ऑपरेटिंग दक्षता पर हमारा निरंतर फोकस हमारे ऑपरेटिंग मॉडल को और मजबूत कर रहा है और जैसे-जैसे हम स्केल बढ़ाएंगे, यह मुनाफे को आगे बढ़ाएगा।