
एयरटेल का पोस्टपेड ऑफर हुआ और दमदार, मिलेगा ऐपल का नया विस्तारित आईक्लाउड+, साथ में ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड भी
लखनऊ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान को ऐपल के आईक्लाउड+ के साथ और बेहतर बना रही है।आईक्लाउड+ में अब ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड भी शामिल हैं। इससे ग्राहकों को अधिक वैल्यू और साथ में अपना प्लान अपग्रेड करने की एक और वजह मिलेगी
भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा, “एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के माध्यम से उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैयार किए गए हैं। इनमें कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और ऐसे
डिजिटल अनुभवों को एक ही प्लान में शामिल किया गया है, जो पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं। अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में ऐपल के आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड को जोड़कर ऐसे ग्राहकों को और अधिक वैल्यू मिलेगी और एयरटेल के साथ उनका अनुभव और बेहतर होगा।”