diwali horizontal

लखनऊ में एसूस का ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल विद एसूस’ कम्युनिटी इवेंट आयोजित, लेटेस्ट गेमिंग और क्रिएटर टेक्नोलॉजी पेश

0 43

लखनऊ : ताइवान की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी एसूस ने अपने वर्ष 2026 कम्युनिटी इवेंट सीरीज का ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल विद एसूस’ का लखनऊ एडिशन आयोजित किया। गोमती नगर स्थित ‘टिक्ल्ड पिंक’ में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के क्रिएटर, गेमर्स, टेक्नोलॉजी एंथुजियास्ट्स और एसूस के प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। इवेंट के दौरान इनोवेशन, क्रिएटिविटी और नई पीढ़ी की कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

​लेटेस्ट डिवाइसेज का हैंड्स-ऑन डेमो

​एसूस की कम्युनिटी एंगेजमेंट पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी के लेटेस्ट गेमिंग, क्रिएटर और प्रीमियम कंप्यूटिंग प्रोडक्ट्स पेश किए गए।इस दौरान प्रतिभागियों को ज़ेनबुक ( वीवोबुक प्रोआर्ट , आरओजी और टीयूएफ गेमिंग सीरीज के कई प्रमुख प्रोडक्ट्स को करीब से समझने और इस्तेमाल करने (हैंड्स-ऑन डेमो) का अवसर मिला।
​इवेंट में प्रदर्शित मुख्य डिवाइसेज में शामिल हैं एसूस ज़ेनबुक एस 14, एस 16 और ज़ेनबुक डुओ एसूस वीवोबुक 16 और वीवोबुक एस 16 ​एसूस प्रोआर्ट पीजेड 14 ​आरओजी ज़ेफायरास डुओ, जे16, जे14 और टीयूएफ गेमिंग ए14 लाइव क्रिएटर डेमोंस्ट्रेशन, गेमिंग शोकेस और इंटरेक्टिव प्रोडक्ट वॉकथ्रू के माध्यम से कंपनी ने उच्च परफॉरमेंस, पोर्टेबिलिटी, आधुनिक डिजाइन और एआई (AI) फीचर्स का प्रदर्शन किया।

​स्थानीय कम्युनिटी से सीधे जुड़ना उद्देश्य

​इवेंट के अवसर पर अर्नोल्ड सू (वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमर एंड गेमिंग पीसी, एसूस इंडिया) ने कहा, “लखनऊ में क्रिएटर्स, गेमर्स और टेक्नोलॉजी प्रेमियों की कम्युनिटी काफी तेजी से बढ़ रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कम्युनिटी से सीधे जुड़ना और उन्हें हमारी नई टेक्नोलॉजी का प्रत्यक्ष अनुभव कराने का अवसर देना है। इसके माध्यम से हम यह दिखा सकते हैं कि हमारे प्रोडक्ट्स कंटेंट क्रिएशन, गेमिंग और रोजमर्रा की उत्पादकता में किस प्रकार मददगार हैं।”
​कंपनी अपनी ‘बियॉन्ड इनक्रेडिबल विद एसूस’ पहल के जरिए भारत के विभिन्न शहरों में अपनी पहुंच बना रही है और रीजनल कम्युनिटीज के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.