diwali horizontal

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में सामने आए कई सवाल!

0 39

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में सामने आए कई सवाल!

MATHURA CRIME LIVE: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 25 सितंबर 2026 की सुबह वह गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

CCTV में क्या दिखा?

पुलिस के अनुसार CCTV फुटेज में दीपक सुबह करीब 10:25 बजे अपने कमरे से बाहर निकलते दिखाई दिए। उनके कपड़ों पर खून के निशान थे। इसके बाद वह चौथी मंजिल की छत पर पहुंचे, कुछ देर बैठे और फिर कुछ समय जमीन पर लेटे रहे। करीब 10:36 बजे उन्होंने छत से छलांग लगा दी।

कमरे में मिला ग्राइंडर, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया रहस्य

पुलिस जांच में उनके कमरे से एक ग्राइंडर मिलने और शरीर के निजी हिस्से में गंभीर चोट की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अत्यधिक रक्तस्राव मौत का प्रमुख कारण बताया गया है। शरीर के कई हिस्सों में चोटें भी मिली हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आत्महत्या से पहले वास्तव में क्या हुआ था।

परिवार ने भी उठाए सवाल

परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने और आश्रम पहुंचने के बाद उन्हें स्पष्ट जानकारी मिलने में देरी का दावा किया है। परिवार का कहना है कि उन्हें दीपक से मिलने में भी पहले मुश्किलें आती थीं। हालांकि, ये परिवार की ओर से लगाए गए सवाल हैं और इनके संबंध में जांच पूरी होना बाकी है।

मोबाइल और CCTV की जांच

पुलिस ने CCTV का DVR और मोबाइल समेत अन्य साक्ष्य जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों के अनुसार मोबाइल से डिलीट किए गए संभावित डेटा, चैट या वीडियो रिकवर होने से घटना से पहले की परिस्थितियों को समझने में मदद मिल सकती है।

फिलहाल पुलिस की जांच आत्महत्या के एंगल से आगे बढ़ रही है, लेकिन घटना से पहले की परिस्थितियों और शरीर पर मिली चोटों को लेकर जांच जारी है। हत्या की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है। इसलिए अंतिम निष्कर्ष पुलिस की जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के बाद ही सामने आएगा।

कृष्ण की नगरी वृंदावन में चर्चित संत प्रेमानंद के युवा शिष्य दीपक लोधी की कथित सुसाइड की गुत्थी उलझती जा रही है। दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दीपक को आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

दीपक ने खुदकुशी क्यों की इसकी वजह तो अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन इस मामले में झकझोरने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वहीं दीपक के प्राइवेट पार्ट में चोट, बहता खून और खून से सना अंगवस्त्र तथा कमरे में खून सना ग्राइंडर वारदात के पीछे छिपे किसी गहरे षड्यंत्र या रहस्य का संकेत दे रहे हैं। यही नहीं घटना के बाद मृतक शिष्य के परिजनों ने दो साल से कथित दीक्षा के बाद मृतक को परिजनों से नहीं मिलने देने का संगीन आरोप लगाया है। इस सब के चलते इस शिष्य की मौत का मामला काफी पेचीदा हो गया है।

आश्रम में हुई घटना और शुरुआती जांच

आपको बता दें कि वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी (रसिक दुलारी शरण) की गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 25 सितंबर 2026 शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वृंदावन के बारह घाट क्षेत्र स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में यह वारदात घटित हुई है। मृतक दीपक लोधी मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला था, जो दो साल पहले वृंदावन आया था और दीक्षा लेने के बाद अपना नाम रसिक दुलारी शरण रख लिया था।

घटना के वक्त शिष्य के गुप्तांग पर गंभीर चोट के निशान और खून बहने की बात सामने आई है। कमरे से एक खून से सना ग्राइंडर भी बरामद हुआ है। आपको बता दें प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। एक तरफ जहां पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है, वहीं घटनास्थल से बरामद चीजें मामले को और उलझा रही हैं। शिष्य दीपक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है, घर में ग्राइंडर पर खून के निशान मिले हैं और एक डायरी मिली है।

पुलिस जांच और फॉरेंसिक साक्ष्य

साथ ही जिस सीसीटीवी फुटेज में दीपक चौथी मंजिल से कूदता हुआ नजर आ रहा है, उसको फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि घटना के वक्त दीपक किसी ड्रग्स के प्रभाव में तो नहीं था, तो इसके लिए उसका ब्लड सैंपल लिया गया है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज से दीक्षित शिष्य रसिक दुलारी शरण प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज के पास ही जिस भवन में रहता था, उसका नाम है गुरुकृपा कुंज। उसमें प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य ही रहते हैं। इसी भवन के रूम नंबर-21 में रसिक दुलारी शरण रहता था।

उसके साथ जुगल शरण भी रहता है। प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सात चोट मिली है। उनके सिर पर, चेहरे पर, हाथ-पांव और एड़ी में चोट है। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट का कटना भी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ गिरते हुए का फुटेज मिला हुआ है। आश्रम से जुड़ी इस बिल्डिंग के अंदर कितने शिष्य थे और मृतक रसिक दुलारी के साथ कौन रहता था, इसको लेकर भी पड़ताल की जा रही है। ग्राइंडर कितने समय से उनके पास था या फिर अचानक उन्होंने अपने पास मंगवाया था, इसको लेकर भी पूछताछ की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.