diwali horizontal

दुबई में छाया आईफा इनसाइडर एडिशन 2 का जलवा, नोरा फतेही और स्टार इन्फ्लुएंसर्स ने बांधा समां

0 49

बॉलीवुड के रंग में रंगा दुबई, मनोरंजन, ग्लैमर और सितारों की मौजूदगी ने शाम को बनाया यादगार

एजेंसी /दुबई। अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के आईफा इनसाइडर एडिशन 2 ने दुबई में मनोरंजन और ग्लैमर का शानदार माहौल बना दिया बॉलीवुड के रंग में रंगी इस खास शाम में लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर्स, मनोरंजन जगत की हस्तियों और डिजिटल सितारों ने शिरकत की। अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही की मौजूदगी ने आयोजन को खास आकर्षण दिया।

इस सितारों से सजी शाम में सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के चर्चित चेहरों ने हिस्सा लिया। इनमें फरहाना बोदी, दिवा डी, स्नेहा रेबेका, संदीप फर्नांडिस, अजमल खान, आनंद रमन, अहमद सैफ, अहमद अल मरज़ूकी, यमुना हसन, आयशा हसन और वरदा रिजवी सहित कई लोकप्रिय हस्तियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन, ग्लैमर और दिलचस्प बातचीत का खास संगम देखने को मिला। इन्फ्लुएंसर्स और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने शाम को यादगार बना दिया। इस आयोजन ने डिजिटल क्रिएटर्स और मनोरंजन उद्योग के बीच संवाद तथा आपसी जुड़ाव के लिए एक खास मंच उपलब्ध कराया।

आईफा इनसाइडर एडिशन 2 के जरिए आईफा ने एक बार फिर मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों और सोशल मीडिया की लोकप्रिय आवाजों को एक साथ लाने की पहल की। दुबई में आयोजित इस खास मिलन ने बॉलीवुड के प्रति प्रशंसकों के उत्साह और मनोरंजन जगत के बदलते स्वरूप को भी सामने रखा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.