diwali horizontal

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट, गणमान्य अतिथियों ने की शिरकत

0 49

लखनऊ :  एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन योजना कैंपस, लखनऊ में ‘एमिटी डांडिया नाइट’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों के बीच उत्सव का उल्लास देखने को मिला।

कार्यक्रम में एसडीएसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवनीकमल, पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रमुख सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्था अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

आयोजन में डांडिया नृत्य के साथ डीजे, फूड स्टॉल्स और आकर्षक एक्सेसरीज़ के स्टॉल्स भी लगाए गए थे। विभिन्न स्टॉल्स पर लोगों ने खानपान के साथ-साथ फैशन और सजावट से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी का आनंद लिया। लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने पारंपरिक संगीत की धुनों पर डांडिया खेलकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा मित्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामुदायिक सहभागिता का संदेश भी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.