
लखनऊ: भारत के प्रीमियम फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन ‘शॉपर्स स्टॉप’ ने लखनऊ के फीनिक्स पलासियो मॉल में एक विशेष फैशन शोकेस के जरिए दिवाली के उत्सवी रंगों को जीवंत कर दिया है। इस शानदार शोकेस में दिवाली के विभिन्न अवसरों के लिए तैयार किए गए आकर्षक फेस्टिव कलेक्शन को प्रस्तुत किया गया, जिसमें आधुनिक फैशन और पारंपरिक परिधानों का बेहद खूबसूरत मेल देखने को मिला दिवाली के उत्सव और उसके अलग-अलग पलों से प्रेरित इस कलेक्शन में चार खास फैशन थीम पेश की गईं

दिवाली होमकमिंग इसके तहत कैजुअल वेस्टर्न वियर प्रस्तुत किए गए, जो त्योहार के दौरान घर लौटने की खुशी और उसके उत्साह को दर्शाते हैं । दिवाली गेम नाइट लुक इसमें पार्टीवियर और मॉडर्न वेस्टर्न स्टाइल्स को रनवे पर उतारा गया, जो दोस्तों व परिवार के साथ उत्सव की शामों के ग्लैमर और मस्ती को बयां करते हैं।

फैमिली गेट-टुगेदर लुक इसमें फ्यूजन और इंडो-वेस्टर्न परिधानों को शामिल किया गया है, जिनमें मॉडर्न डिजाइनों के साथ पारंपरिक उत्सवी अंदाज का बेहतरीन समावेश है फेस्टिव सेलिब्रेशन एडिट: इसमें इंडियन एथनिक वियर की पारंपरिक खूबसूरती को प्रदर्शित किया गया है, जो भव्य उत्सवों और विशेष अवसरों के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

यह पूरा कलेक्शन प्रीमियम शॉपिंग अनुभव देने के लिए शॉपर्स स्टॉप की विशेष क्यूरेशन रणनीति को दर्शाता है। इसमें फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी विभिन्न कैटेगरी को एक साथ लाया गया है। मॉडर्न वेस्टर्न और इंडियन एथनिक परिधानों के अलावा एक्सेसरीज, प्रीमियम घड़ियां, हैंडबैग, फ्रेगरेंस और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की एक विस्तृत रेंज उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद का खास दिवाली लुक तैयार कर सकते हैं।

शॉपर्स स्टॉप के कस्टमर केयर एसोसिएट एवं सीईओ, श्री कवींद्र मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, “दिवाली खुशियों, अपनों को गिफ्ट देने और नई शुरुआत का एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर है। ‘गिफ्ट्स ऑफ लव’ पहल के माध्यम से हम ग्राहकों की विविध जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चुनिंदा प्रोडक्ट्स का कलेक्शन प्रस्तुत करते हैं। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को उनकी पसंद और अवसर के अनुरूप गिफ्ट चुनने की सुविधा देने के साथ-साथ एक प्रीमियम शॉपिंग एक्सपीरियंस उपलब्ध कराना है।

शॉपर्स स्टॉप का यह फेस्टिव कलेक्शन देशभर के सभी स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ग्राहक 500 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स के अपैरल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फुटवियर और एक्सेसरीज की चुनिंदा रेंज में से अपनी पसंद के उत्पाद चुन सकते हैं। इसके अलावा, पर्सनल शॉपर सर्विसेज और विशेष ‘फर्स्ट सिटिजन क्लब प्रिविलेज’ जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।