
यूनिटी पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में 11वां जस्टिस मुर्तजा हुसैन मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 विजेताओं की घोषणा पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र वितरण सम्पन्न
यूनिटी पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में 11वां जस्टिस मुर्तजा हुसैन मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 विजेताओं की घोषणा पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र वितरण सम्पन्न
LUCKNOW LIVE: यूनिटी पी.जी. कॉलेज लखनऊ में आयोजित 11वां जस्टिस मुर्तजा हुसैन मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता, विजेताओं की घोषणा पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र वितरण के साथ आधिकारिक रूप से सम्पन्न हो गई।

जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली मूट कोर्ट प्रतियोगिता के अंतिम दौर में जीत हासिल की और सिम्बाइसिस लाॅ स्कूल, पूणें उपविजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ मूटर का पुरस्कार सुश्री वैभवी मिश्रा बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर युनिवर्सिटी, लखनऊ को प्रदान किया गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता का पुरस्कार परि कुशवाहा, लाॅयड लाॅ काॅलेज, नोएडा को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ मेमोरियल का पुरस्कार एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ, को मिला। विजेताओं और प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

माननीय न्यायमूर्ति श्री ज़फ़ीर अहमद, माननीय न्यायमूर्ति श्री मनीष कुमार तथा कॉलेज के चेयरमैन माननीय न्यायमूर्ति श्री इम्तियाज मुर्तजा ने प्रतियोगिता के समापन समारोह की शोभा बढ़ाई । न्यायमूर्ति श्री ज़फ़ीर अहमद ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। माननीय न्यायमूर्ति श्री मनीष कुमार ने अपने भाषण के दौरान प्रतिभागियों को प्रेरित किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गौरव मेहरोत्रा, कॉलेज की उपाध्यक्ष श्रीमती समीना इम्तियाज, एडवोकेट मर्तज़ा हसनैन ख़ान सचिव, एडवोकेट नदीम मुर्तज़ा कोषाध्यक्ष, समन्वयक सुश्री असमा जावेद और प्राचार्य डॉ. सुनील धवन शामिल थे।