diwali horizontal

जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात फ़ॉर्च्यून जाइंट्स को 22-19 से हराया

0 448

अहमदाबाद। वीवो प्रो-कबड्डी लीग के सातवें सत्र के 44वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने गुजरात फ़ॉर्च्यून जाइंट्स को 22-19 से शिकस्त दी। गुजरात की ये लगातार छठी हार है और अपने घर में सभी मैच हारने वाली गुजरात इस सत्र की पहली टीम बन गई है। इस जीत के हीरो रहे जयपुर के कप्तान दीपक हूडा जिन्होंने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 7 प्वाइंट्स (5 रेड और 2 टैकल) हासिल किए। दीपक का बख़ूबी साथ निभाया 3 टैकल प्वाइंट्स के साथ विशाल ने जबकि गुजरात की ओर से पंकज ने हाई फ़ाइव हासिल करते हुए कुल 6 टैकल प्वाइंट्स अपने नाम किया। जबकि सचिन इस मैच में कुछ ख़ास नहीं कर सके और उन्हें सिर्फ़ 3 अंक मिले।

Leave A Reply

Your email address will not be published.