diwali horizontal

सुबेहा पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में

0 188

हैदरगढ़ बाराबंकी  : बली गेरावां गांव में राजस्व प्रशासन की धमकी के बाद हुई किसान की मौत के मामले में स्थानीय सुबेहा पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ग्रामीणों की माने तो ग्रामीणों के साथ जब परिजन लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा लिखाने थाने गए तो वहां पर मौजूद थानाध्यक्ष ने परिजनों की तहरीर लेने से ही इनकार कर दिया काफी दबाव के बावजूद जब थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह तहरीर लेने पर तैयार भी हुए तो उन्होंने कहा कि तहरीर मेरे हिसाब से लिखी जाएगी। फिलहाल परिजन क्या करते आखिरकार जिस प्रकार की तहरीर थानाध्यक्ष लेना चाहते थे उसी प्रकार की तहरीर परिजनों से लिखाई गई जिसको लेकर भी स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.