
बाराबंकी : जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक लगातार लोगों को न्याय देने के लिए अपने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये है। वहीँ कोठी में थाना प्रभारी रहे सुधीर कुमार सिंह ने थाने के परिसर में एक होल्डिंग लगवाई थी जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि। थाना में दलालों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन इन दिनों थाने में दलाल सक्रिय हैं क्योंकि नए नए थाना प्रभारी आए हुए हैं उनसे अच्छा तालमेल बनाने के लिए उनकी सेवा पानी में लगे रहते हैं, थाना प्रभारी रितेश कुमार अभी उन दलालों को पहचान नहीं पाए हैं जो थाना प्रभारी के नाम से मोटी रकम लेकर अपनी तिजोरी भरने का काम करते हैं, इन दलालों में युवा भी शामिल है,
गौरतलब है कि अगर कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचता है तो, उससे बाहर ही तहरीर लेकर थाना प्रभारी से काम कराने का वादा हो जाता है जिसके बदले में दलाल मोटी रकम की डील भी कर लेते हैं जो किसी भी समय देखा जा सकता है,दलाल अपनी लंबी लंबी बातों में ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले फरियादियों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे मोटी रकम ले लेते हैं, फरियादी भी अपने घर के जेवर जैयजात बेचकर उन दलालों को मोटी रकम देते हैं, यहां तक कि दलाल थाने में जमे रहते हैं और पुलिसकर्मियों की चाय पानी भी लाया करते हैं,
चाय पानी लाने के लिए दलाल पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल लेकर जाते हैं जिससे थाना क्षेत्र में दलालो का जलवा भी कायम है, तो वहीं अगर दूसरे पहलू की बात किया जाए तो कुछ दलाल ऐसे भी हैं जो क्षेत्रीय विधायक और सांसद का करीबी बताकर पुलिस कर्मियों के ऊपर धौज भी दिखाया करते हैं पुलिसकर्मियों से काम कराने का दबाव बनाते हैं, फिलहाल अब यही देखना होगा कि कोठी थाने की कमान संभालने वाले नए थाना प्रभारी रितेश कुमार इस पर क्या संज्ञान लेते हैं, यह भी देखना काफी चैलेंज भरा होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद दलाल थाना परिसर में घूमते हुए नजर आते हैं या फिर नहीं।