diwali horizontal

अहमदाबाद में दिख रहा है कर्फ्यू का व्यापक असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

0 236

अहमदाबाद : देश में एकबार फिर से कोरोना वायरस (Coronavirus) बेकाबू हो चुका है। कई राज्यों में तो कोरोना और खतरनाक रूप के साथ लौटा है। इन्हीं राज्यों में से एक गुजरात है, जहां कोरोना का एकबार फिर से खतरनाक रूप देखने को मिल रहा है। एहतियात के तौर पर अहमदाबाद में तीन दिन का कर्फ्यू लगा दिया है, जो सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

सुनसान नजर आईं सड़कें :

अहमदाबाद में कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। लोग सख्ती से इसका पालन कर रहे हैं। सड़कें एकदम सुनसान हैं और सुबह 6 बजे तक सड़कों पर सिर्फ सुरक्षाबलों के अलावा कोई नजर नहीं आ रहा है।

आपको बता दें कि अहमदाबाद में कर्फ्यू शुक्रवार रात 9 बजे से लग गया था। कोरोना की रोकथाम के लिए कर्फ्यू का फैसला लिया गया था।

कर्फ्यू में क्या खुला है और क्या बंद :

कर्फ्यू के इस समय में केवल दूध, सब्जी और दवाईयों की दुकानों को खोलने की अनुमति है। इसके अलावा गुजरात में 23 नवंबर से खुलने जा रहे स्कूल और कॉलेजों को फिलहाल बंद ही रखा जाएगा।

सरकार ने अपने उस फैसले को वापस ले लिया है, जिसमें ये 23 नवंबर से स्कूल और कॉलेजों को खोलने की तैयारी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.