diwali horizontal

नारायण सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0 187

जागरूकता से दुर्घटनाओं में हो रही कमी

बछरावां रायबरेली :   सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान रोड सेफ्टी कार्यक्रम हेतु रायबरेली जनपद के लिए नामित संस्था नारायण सोशल वेलफेयर सोसाइटी लखनऊ द्वारा रायबरेली जनपद के विकास खण्ड बछरावां के तमाम ग्रामीण क्षेत्र के गाँवों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया संस्था द्वारा महिला शक्ति माताओं बहनों को भी विशेष रुप से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति परिवहन नियमों से छपे पंपलेट देकर जागरूक किया, संस्था के कार्यक्रम समन्वयक अमित शर्मा व उनके सहयोगी साथी डॉक्टर सुनील चौरसिया ने महिलाओं से अपील किया कि उनके घर परिवार के लोग इन नियमों के आधार पर ही किसी भी राजमार्ग सफर करें

,यदि दो पहिया वाहन से सफर करते हैं तो हेलमेट आरसी वह इंश्योरेंस होना आवश्यक है ,तथा चार पहिया वाहन से परिवार के साथ सफर करते हैं तो गाड़ी पर बैठते ही ड्राइविंग सीट सहित सभी को सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य है, वाहन का बीमा ,फिटनेस, आरसी, आदि का होना भी अनिवार्य है ,तथा सभी को अपना पहचान पत्र भी अपने साथ रखना चाहिए जिससे कोई घटना के उपरांत उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके, महिलाओं ने संस्था द्वारा गाँव-गाँव चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए संस्था के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वह अपने घर परिवार नातेदार रिश्तेदार लोगों को परिवहन नियमों के प्रति जागरूक करेंगे ,संस्था द्वारा किए जा रहे हैं इस सराहनीय कार्य की बहुत प्रशंसा की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.