diwali horizontal

आधार कार्ड अपडेट कराने गई छात्रा की साइकिल चोरी

0 386

सफीपुर,उन्नाव : ’इंटरमीडिएट की छात्रा अपनी कुछ छात्रों के साथ साइकिल से स्थानीय पोस्ट ऑफिस अपना आधार कार्ड अपडेट करने आई थी तभी साइकिल चोर ने उसकी ताला लगी साइकिल पार कर दी, सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर पहुँच कर तलाश की मगर न साइकिल हाथ नही लगी और न ही चोर।

गुरुवार को कक्षा 12 की छात्रा सोनम पाल पुत्री संजय पाल निवासी रैयामाऊ अपनी कुछ छात्राओं के साथ साइकिल से स्थानीय पोस्ट ऑफिस अपना आधार कार्ड अपडेट कराने आई थी तभी उसकी ताला लगी साइकिल पार कर दी। छात्रा अपनी साइकिल इधर उधर खोजती रही न मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस ने तलाश की उसके हाथ कुछ नही लगा।यह घटना गली गूचो की नही है। बल्कि उन्नाव -हरदोई मार्ग पर स्थित पोस्ट ऑफिस के पास की है। जहाँ हर समय भीड़ रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.