diwali horizontal

लखनऊ भीख नहीं अपना अधिकार मांग रहे

0 224

लखनऊ : स्थित कलेक्ट्रेट में आज राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने विकलांग दिवस के अवसर पर एक धरना प्रदर्शन किया जिसका उद्देशय यूपी सरकार को गत पिछले 4 साल में विकलांगो की समस्याओं से अवगत कराना था। पार्टी के पदाधिकारियों का आरोप है की सरकार ने विकलांगों की मांगों को इस प्रकार अनसुना कर दिया जैसे कि यूपी के लगभग 10.50 करोड़ विकलांजन उनके लिए कोई निर्जिव वस्तु हैं

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री उमंग का कहना है कि पिछले साल आज ही के दिन भूख हड़ताल पर बैठे विकलांगों को मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर बुलाकर ये वादा किया था कि आने वाले बजट में विकलांग पेंशन समेत हमारी और भी मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ ही नहीं। साथ ही पार्टी के तत्वाधान में 69000 भर्ती के मुद्दे को भी उठाया गया जिसमें RPW एक्ट 2016 लागू होने के बाद भी विकलांगजन को उससे वंचित रखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.