
अंबेडकरनगर: के भीटी तहसील क्षेत्र दूबाने पूरा गाँव के स्वर्गीय भानदत्त व्दिवेदी के ज्येष्ट पुत्र आनंद भूषण के सुपुत्र अंकुश व्दिवेदी ने भारतीय नौसेना मे सब-लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वो भारतीय नौसेना अकादमी,एजीमला,केरला से चार वर्ष की कठिन ट्रेनिंग को पूरा करके 28 नवम्बर 2020 को पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड मे सम्मिलित 164 ट्रेनीज मे प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि थलसेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरावने ने उन्हें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया और सब लेंफ्टिनेंट की स्ट्राईप्स भी पहनाई। सब लेफ्टिनेंट अंकुश ने अपनी सफलता का श्रय अपने परिवार और गाँव वालो को और उनके आशीर्वाद को दिया।