diwali horizontal

NET परीक्षा परिणाम : अमेठी की इस बेटी की सफलता से लोगों में है उत्साह

0 193

अमेठी : जिले के विकासखंड जामो के पूरे रानी मजरे कटारी गांव निवासी बिटिया का NET द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता पर परिजनों के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने खुशी जाहिर की है। स्थानीय विकास क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पूरे रानी मजरे कटारी गांव निवासी शिक्षक देव बख्श यादव की पुत्री श्रद्धा यादव ने एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा जेआरएफ में सफलता हासिल की। श्रद्धा यादव ने हाई स्कूल व इंटर मीडिएट कस्बा स्थित सर्वोदय साइंस कॉलेज व स्नातक की डिग्री रानी गणेश कुवांरी महाविद्यालय व परास्नातक की परीक्षा आरआरपीजी कालेज अमेठी से पूरी की। वहीं बीएड की पढ़ाई परम हंस महाविद्यालय टीकरमाफी से अध्ययन कर हासिल की। श्रद्धा यादव ने बताया कि उसकी शुरू से ही उच्च शिक्षा में जाकर सेवा करने का सपना था जो आज हकीकत में साकार हो रहा है। सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता के साथ ही गुरुजनों के देते हुए कहा कि समाज में बालिका शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।

श्रद्धा ने प्रयागराज स्थित अतुल्य अकादमी के हिंदी विशेषज्ञ डॉ सुनील बिझला के मार्गदर्शन में रहकर जेआरएफ तक का सफ़र तय किया। श्रद्धा की सफलता पर पिता देव बख्श यादव भाई अनुपम व प्रशांत सहित गुरुजनों व पारिवारिक सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.