diwali horizontal

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई गई प्रथम राष्ट्रपति की जयंती

0 173

अमेठी : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन गुरुवार को बार सभागार मुसाफिरखाना में अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया गया।अधिवक्ताओं ने पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना अध्यक्ष सोम प्रकाश मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी देश के प्रति सच्ची निष्ठा, मेहनत के लिए जाना जाता है। ऐसे गुणों से परिपूर्ण देश के प्रथम राष्ट्र पति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके बाद बार में पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के महासचिव रमाकांत शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। इससे युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

अधिवक्ता दिवस के इस मौके पर एडवोकेट सरोज सिंह, गुरु प्रसाद तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, संजय मिश्रा, रवि कांत मिश्र, सुग्रीव मिश्र, रमाशंकर तिवारी समेत कई अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.