diwali horizontal

वैक्सीन आने तक मास्क व सामाजिक दूरी है बेहद जरूरी

0 185

 

लखनऊ : आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज नरही बाजार में कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें मास्क वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त सोमेन वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त चिरंजीव नाथ सिन्हा, सहायक पुलिस आयुक्त राघवेंद्र , प्रभारी निरीक्षक थाना हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे मौजूद रहे। पुलिस उपायुक्त सोमेन वर्मा ने कहा कि “दो गज दूरी मास्क है जरूरी” को गांठ बनना ही पड़ेगा। अगर हम सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करेंगे, मास्क पहनेंगे, उचित दूरी बनाएंगे तो इस बीमार से कोसों दूर रहेंगे।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को जागरूक करना था जो पिछले 2 महीनों से लापरवाही बरत रहे हैं। अभी खतरा टला नहीं है। वैक्सीन आने तक हम सावधानी बरतनी होगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा और सामाजिक दूरी भी जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.