diwali horizontal

लखनऊ दरोगा की करीबी महिला के सर में गोली लगने से मौत : अवैध असलहा बरामद

0 206

लखनऊ : चिनहट के ओमेगा अपार्टमेंट में रविवार को दरोगा की करीबी महिला की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई अपार्टमेंट के आठवें मंजिल पर रहने वाले दारोगा पर राहुल राठौर लखनऊ के साइबर सेल में तैनात थे हाल में ही दरोगा का स्थानांतरण ललितपुर जिले में हुआ था राहुल और ममता की कुछ साल पहले दोस्ती हुई थी और तब से दोनों साथ रह रहे थे रविवार को दिन में ममता के सिर में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। घर पर मौजूद राहुल ने सबसे पहले बीबीडी चौकी इंचार्ज को घटना की सूचना दी। इसके बाद खुद ममता को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल शादीशुदा था और कुछ महीने पहले उसका पत्नी से विवाद भी हुआ था। साइबर सेल में तैनाती के दौरान पत्नी ने दफ्तर में जमकर हंगामा किया था। यही नहीं ममता से करीबी संबंध का आरोप लगाकर महिला ने साइबर सेल में राहुल की पिटाई भी की थी।

बताया जा रहा है कि ममता रेलवे में तैनात थी और राहुल के साथ ही रह रही थी। एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक छानबीन में सामने आया है कि अवैध असलहे से ममता के सिर में गोली लगी थी। दारोगा से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है। अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.