diwali horizontal

लखनऊ हुक्का बार में चली गोली, 1 घायल

0 255

लखनऊ : राजधानी के राजाजीपुरम में रविवार रात हुक्का बार में एक युवक को गोली मार दी गई। गढ़ी कनौरा आलमबाग निवासी मारकंडेय अवस्थी रविवार रात में अपने दोस्त के साथ राजाजीपुरम स्थित शीशा रेस्टोरेंट एंड हुक्का बार में आया था। आरोप है कि हुक्का बार में पहले से मौजूद अभय पांडेय, उत्कर्ष और मुन्नू ने मारकंडेय को देखते ही उसे दौड़ा लिया मारकंडेय आरोपितों को देखकर भागने लगा इसके बाद आरोपितों ने उसपर गोली चला दी हमले में मारकंडेय के पैर में गोली लगी है बताया जा रहा है कि रोक के बावजूद वहां हुक्का परोसा जा रहा था मारकंडेय ने तीनों आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है फिलहाल इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं पुलिस का दावा है कि राजधानी में हुक्का प्रतिबंधित है बावजूद इसके कई इलाकों में चोरी छिपे हुक्का परोसा जा रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

तालकटोरा पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही है, जिससे घटना के बारे में पता चल सके बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मारकंडेय का आरोपितों से विवाद हुआ था। तब आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और मारकंडेय की तलाश कर रहे थे पीड़ित जब हुक्का बार पहुँचा था तो उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि आरोपित वहां मौजूद हैं मारकंडेय को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है घायल खुद ही थाने पहुँचा था और पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले कि पड़ताल कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.