
सफीपुर,उन्नाव : मामला जनपद-उन्नाव तहसील हसनगंज थाना आसीवन ग्राम पंचायत मियागंज का जहां देर रात कोहरा ज्यादा गिरने और ठंड की वजह से बाइक सवार अनियंत्रित हो कर तालाब में जा गिरा पूरी रात पानी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे ,एसओ राजेश सिंह,भीम शंकर मिश्रा व पुलिस बल की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया मृतक निशांत तिवारी के पास से एक मोबाइल फोन घड़ी और चैन बटवा बरामद किया गया पर्स से निकली आईडी कार्ड से उसकी पहचान की गई पहचान में मृतक निशांत तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी उम्र 32 वर्ष जनपद उन्नाव तहसील सफीपुर थाना सफीपुर मोहल्ला राहत गंज सफीपुर के नाम से पहचान की गई परिजनों को सूचित कर बुलाया गया
मौके पर पहुंचे पिता राजकुमार तिवारी बड़े भाई प्रशांत तिवारी और उसका छोटा भाई बन्नू तिवारी माता गीता का रो रोकर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आगे की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी वहीं मंत्री मोहसिन रजा को जब पता चला तो उन्होंने उपजिलाधिकारी सफीपुर सत्यप्रिय सिंह एवं अधिशासी अधिकारी डॉ अनुपम सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष सफीपुर नसीम अहमद के माध्यम से राजू तिवारी के पुत्र के असामयिक निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।