diwali horizontal

जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने ज़रूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल

0 195

 

बहराइच 11 दिसम्बर :  अत्यधिक ठण्ड व शीतलहरी से राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने वृहस्पतिवार की देर रात अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस., मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा बलवन्त सिंह, अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा व अन्य अधिकारियों के साथ रोडवेज़ पहुच कर ज़रूरतमन्द मुसाफिरों, रिक्शा चालकों व वृद्धजनों को कम्बल का वितरण किया।

अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत निराश्रित एवं असहाय तथा कमज़ोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो (रोडवेज़ बस स्टैण्ड) के निकट स्थित रैन बसेरे का भी जिलाधिकारी श्री कुमार ने निरीक्षण कर निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप रैन बसेरे में सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जायें तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत मानक के अनुसार अलाव का प्रबन्ध कराये जाने का भी निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि रोडवेज़ पर कम्बल वितरण के पश्चात अपर जिलाधिकारी व ई.ओ. नगर पालिका ने अन्य अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर जाकर ज़रूरतमन्दों को कम्बल का वितरण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.