diwali horizontal

लखनऊ  अपर निजी सचिव के पति को मारी गोली , हालत नाजुक

0 216

 

तालकटोरा में ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप कोई घायल नहीं
लखनऊ   : मंगलवार की सुबह लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के लिए अच्छी सुबह नहीं रही और लखनऊ के दो थाना क्षेत्रों में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एच में एक फौजी द्वारा पी डब्लू डी के कर्मचारी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार कर घायल कर लिया गया तो तालकटोरा के एमआईएस चौराहे के पास प्रॉपर्टी डीलर और अज्ञात लोगों के बीच फायरिंग हुई इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ है । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर एच आशियाना के रहने वाले सर्वेश कुमार लोक निर्माण विभाग में लिपिक के पद पर तैनात हैं । सर्वेश कुमार मंगलवार की सुबह अपने घर के बाहर मोटर साइकिल साफ करके ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उन्हें फौजी शैलेंद्र सिंह द्वारा गोली मार दी गई। शैलेंद्र सिंह द्वारा सर्वेश को गोली मारने के बाद खुद को भी दो गोलियां मारी गई । सुबह के समय हुई सनसनीखेज घटना की सूचना पाकर आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है ।
एसीपी कैंट बीनू सिंह ने बताया कि पता चला है कि सर्वेश कुमार की पत्नी ममता रानी और शैलेंद्र सिंह के बीच पुरानी दोस्ती थी उन्होंने बताया कि इसी को लेकर शैलेंद्र और सर्वेश में विवाद था गोली मारे जाने का कारण भी यही प्रतीत हो रहा है । इंस्पेक्टर आशियाना ने बताया कि सर्वेश की पत्नी और शैलेंद्र के बीच दोस्ती को लेकर विवाद होने की जानकारी के साथ पैसों के लेन-देन का भी कुछ मामला प्रकाश में आया है पूरे मामले की जांच की जा रहा है । बताया जा रहा है कि जिस समय शैलेंद्र ने सर्वेश को गोली मारी और समय शैलेंद्र के साथ एक व्यक्ति और था जो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है । उधर तालकटोरा थाना क्षेत्र के एमआईएस चौराहे के पास मंगलवार की सुबह रुकन्दीपुर के रहने वाले उमेश की जूस की दुकान के पास खड़े राजाजीपुरम के रहने वाले रंजीत यादव और सत्यम पांडे को निशाना बनाते हुए अज्ञात मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा गोली चलाई गई लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली के जवाब में रंजीत यादव द्वारा भी फायर किया गया ।
 सुबह के समय दो पक्षों की तरफ से चलाई गई गोली से कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन ताबड़तोड़ हुई फायरिंग से इलाके में हड़कम्प मच गया फायरिंग की इस घटना में जूस की दुकान चलाने वाले उमेश बाल-बाल बच गए । इंस्पेक्टर तालकटोरा ने बताया कि रंजीत यादव और सत्यम पांडे ठेकेदार हैं साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं उन्हें बताया कि रंजीत यादव के खिलाफ 2018 में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया था । उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया रंजीत यादव की पुरानी दुश्मनी के कारण इस घटना को देखा जा रहा है उन्होंने ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गोली चलाने वालों की पहचान करने की कोशिश की जाएगी। आशियाना और तालकटोरा थाना क्षेत्रों में गोली चलने की यह दोनों घटनाएं दो से 3 घंटों के अंतराल में होना बताया जा रहा है । पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.