
मलिहाबाद, लखनऊ : मलिहाबाद इलाके के एक गांव में चाचा-भतीजे के घर लाखों रुपयों के जेवरात सहित नगदी चोर साफ कर गए। जानकारी के अनुसार इलाके की चौकी रहीमाबाद के अंतर्गत तिलन गांव निवासी भगौती प्रशाद तथा उनके भतीजे जसवंत पुत्र स्वर्गीय भगवानदीन के यहां मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। दोनों ही चाचा-भतीजे के मकान गांव में कुछ-कुछ दूरी पर हैं। भगौती प्रशाद ने बताया कि वह अपने बेटे धर्मेंद्र, बेटी लक्ष्मी के साथ दूसरे कमरे में सोए थे, चोरो ने उनके घर मे दाखिल होकर कमरे का ताला तोड़कर रक्खे बक्से को उठा ले गए और उन्हें कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर गए सबेरे जब सो कर उठे दरवाजा बाहर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भतीजा छोटू आया तब जाकर वह कमरे से बाहर निकल सके तब उन्हें पता चला कि उनके तथा भतीजे के घर में चोरी हो गई। चोरी की भनक ग्रामीणों को लगते ही गाँव के लोग इकट्ठा हो गए। भगौती प्रशाद ने कमरे में जाकर देखा तो बक्सा गायब था तलाश करने पर बक्सा घर के कुछ दूरी पर पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने इस बात की सूचना 112 तथा रहीमाबाद पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने छान-बीन कर जाँच पड़ताल की है। भगौती प्रशाद ने बताया कि उनके बक्से में चौदह सौ रुपए तथा कुछ जेवरात रक्खे थे जो चोर ले गए। ग्रामीणों ने बताया की भगौती प्रशाद किसानी करके जीवन यापन करते हैं उनके तीन भतीजें जसवंत, छोटू, जगदीश हैं, चोरी की जानकारी पर छोटू ने बताया कि उनकी पत्नी तथा दोनों भाइयों की पत्नियों के सोने चांदी के जेवरात व 30 हजार रुपए नगद रक्खे थे जिसको चोर चुरा ले गए। इस संबंध में रहीमाबाद चौकी प्रभारी द्वारिका प्रशाद प्रजापति से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पीड़ितों की तरफ से दी गई तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस चोरो की तलाश में जुटी है।