
उन्नाव : नोडल अधिकारी जनपद उन्नाव,अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उ0प्र0 शासन मुकुल सिंहल अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन ग्राम पंचायत रऊकरना के पंचायत भवन का उद्घाटन एवं वृक्षा रोपण कार्यक्रम के साथ-साथ ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया,नोडल अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत रऊकरना में जेकेआरए के अन्तर्गत निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया साथ ही पंचायत परिसर में वृक्षा रोपण जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार के साथ किया बाल विकास विभाग द्वारा संचालित कुपोषण योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं गोदभराई के तहत अन्य सामग्री उपस्थित महिलाओं को प्रदान की, ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत 11 महिला लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र एवं प्रथम किस्त की धनराशि भेजे जाने हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया,सामुदायिक शौचालय के रख रखाव हेतु मां काली महिला स्वंय सहायता समूह की सदस्य को चाभी एवं धनराशि की चेक प्रदान की गई,अच्छा कार्य करने वाली 10 महिला सफाई कर्मियों को शक्ति सेवा सम्मान पत्र प्रदान किया गया,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत प्रोबेशन विभाग द्वारा तैयार कराये गये 09 बेबी केयर किट का वितरण किया गया,सरस्वती महिला सहायता समूह सलेमपुर की गीता सिंह को सस्ते गल्ले की दुकान का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उ0प्र0 शासन को ग्रामीण चैपाल में बताया गया कि ग्रामपंचायत रऊकरना में शौचालय स्वच्छ पेयजल व्यवस्था ठीक है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मानक के अनुसार आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा, विकलांग आदि पेंशन लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई है मनरेगा योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, गरीब कल्याण रोजगार अभियान, बाल विकास कार्यक्रम के तहत पोषाहारध् वजन और कुपोषण की प्रगति पर विस्तार से जिला विकास अधिकारी श्री मनीष कुमार ने अवगत कराया। नोडल अधिकारी ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वितरण किये गये स्वेटर के बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय से लक्ष्य के अनुरूप वितरण की जानकारी ली,निर्देश दिये गये कि गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये चैपाल में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों से स्वेटर की गुणवत्ता की जानकारी ली, जिसपर सभी अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार वरासत विशेष अभियान चलाकर मृतक के वारिसानों का नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जा रहा है, सम्बन्धित लेखपाल 24 तथा 28 दिसम्बर को गांव आकर खतौनी पढ़ेगा,अपनी समस्याओं को निर्धारित तिथि में हल कराने को कहा,कोरोना संक्रमण की रोकथाम और जनकल्याण के लिये जिला प्रशासन द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के लिये देश में जिले का नाम गौरान्वित होने के उद्देश्य से कोविड रिस्पाॅन्स और गुडगवर्नेन्स कार्यों को लेकर स्काॅच फाउन्डेशन के देश के प्रतिष्ठित स्काॅच अवार्ड सिल्वर प्रमाण पत्र जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार को प्रदान किया गया उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा कम्युनिटी किचेन, महिला हेल्पलाइन, सर्विलांस टीमों का गठन प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने, राशन किट वितरण सहित कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयासों के तहत यह अवार्ड देश स्तर पर प्रदान किया गया राष्ट्रीय स्तर पर उन्नाव जनपद को मिले पुरष्कार से उत्साहित होकर अपर प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राजेश कुमार प्रजापति को जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मोमेन्टों प्रदान किया गया कार्यक्रम का संचालन जय सिंह सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण द्वारा किया गया।
चैपाल में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान रऊकरना,सुमन सिंह,जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव, खण्ड विकास अधिकारी साधना दीक्षित,जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।