diwali horizontal

विधानसभा चुनाव के लिये पीस पार्टी ने कसी कमर,डॉक्टर अय्यूब समेत इन उम्मीदवारो के नामों का एलान

0 162
उत्तर प्रदेश :  में आगामी होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव का आज पीस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करके आगाज कर दिया है आज पीस पार्टी के पार्लियामेंट बोर्ड के अध्यक्ष जिया अहमद खान ने लखनऊ में प्रेस वार्ता करके उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दिए हैं
जिसमें पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब खान समेत 4 लोगों के नाम का एलान कर दिया है जो 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे पीस पार्टी ने यूपी के 4 जनपदों में विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट की कर दी है पीस पार्टी ने जनपद सुल्तानपुर विधानसभा संख्या 188 से मोहम्मद आरिफ हासमी, बाराबंकी विधानसभा 268 अखलाक नकवी, बलरामपुर विधानसभा उतरौला 293 अरबाब अहमद फारूकी, संत कबीर नगर विधानसभा खलीलाबाद 313 से पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब खान खुद मैदान में उतरेंगे
Leave A Reply

Your email address will not be published.