diwali horizontal

क्रिसमस के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार,पड़ेगा कोहरा

0 147

कानपुर : क्रिसमस का त्योहार के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। कोहरे के साथ तेज धुंध भी पड़ेगी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ज्यादा सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम में ठंडक शीत लहर से ज्यादा नमी की वजह से है। अभी हवा धीमी रफ्तार से चल रही है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। अधिकतम में भी एक से दो डिग्री पारा नीचे आने का अनुमान है। शहर में गुरुवार सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और धुंध से हुई। आलम यह रहा कि लोगों के दफ्तर जाने का समय हो गया लेकिन धुंध न छंटने से सूरज की किरणों धरती तक नहीं आ सकीं। इससे सर्दी का सितम जारी है, रात में शीत लहर से ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक मौजूदा समय में कोई भी सिस्टम विकसित नहीं है,जो कि पश्चिमी हवा को रोक सके। ठंड और कोहरा पड़ेगा। राजस्थान के पास चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है जिससे राजस्थान और गुजरात में शीत लहर का प्रकोप कुछ कम हुआ है। बंगाल की खाड़ी में भी निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है,लेकिन यह बेहद कमजोर है। कानपुर,लखनऊ,प्रयागराज, फतेहपुर,उन्नाव,इटावा आदि में बदली छाई रह सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.