diwali horizontal

नवविवाहिता ने नहर में लगाई छलांग, तालाश जारी

0 179
अमेठी : जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत एक गाँव मे शनिवार को एक नवविवाहिता ने गांव के पास बह रहे नहर में छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी होने के बाद नवविवाहिता के परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना पर पहुँची  पुलिस ग्रामीणों की मदद से नवविवाहिता की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत गाँव पिंडारा करनाई निवासी राम प्रसाद की पुत्री सरिता उम्र (करीब 24 वर्ष) शनिवार दोपहर खेत गई थी और इस दौरान सरिता ने शारदा सहायक खण्ड-49 पर बने पुल से छ्लांग लगा दी घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और ग्रामीणों की मदद से नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। सरिता के पिता ने बताया गया कि बीते वर्ष नवंबर माह में सरिता की शादी हुई थी और उसका इलाज चल रहा था। वहीं पुलिस ने सरिता को मानसिक रूप से परेशान थी और तलाश की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.