diwali horizontal

हमले और लूटकांड के आरोपित को पुलिस हिरासत में लेने पर अधिवक्ता आक्रोशित

0 189

 

लखनऊ: कैसरबाग में  रेजीडेंसी के पास स्थित जय अम्बे एसोसिएट कलेक्शन कम्पनी में हुई तोड़फोड़ और कर्मचारियों पर हमला कर 10 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. पुलिस द्वारा हिरसात में लेते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित अधिवक्ताओं ने रेजीडेंसी के आस-पास हंगामा शुरु कर दिया. बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया. वहीं बवाल की आशंका से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

 

कंपनी के संचालक अजय त्रिवेदी के मुताबिक, बीते शनिवार देर रात पुलिस ने हमले के एक आरोपित को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर हिरासत में ले लिया. इसके बाद शनिवार सुबह कुछ अधिवक्ता उनके आफिस पहुंचे और उन्होंने वहां पर ताला जड़ दिया. विरोध पर गाली-गलौज की. वहीं बवाल की सूचना पर नाका, वजीरगंज और कैसरबाग समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है.

 

बताते चले कि, जय अम्बे एसोसिएट कलेक्शन कंपनी के संचालक अजय त्रिवेदी ने शुक्रवार को आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ आफिस में घुसकर हमला करने, 10 लाख रुपये और चेन लूट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था. इंस्पेक्टर वजीरगंज घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था. इसका कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध किया था. मामले की जांच की जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.