
बहराइच तहसील मिहीपुरवा (मोतीपुर) मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी शम्भु कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, नानपारा सूरज पटेल आईएएस व मिहीपुरवा (मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के साथ ठंड एवं शीत लहरी से राहत पहुचायें जाने के उद्देश्य से वन ग्राम बिछिया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम बिछिया, भवानीपुर, टेढ़िया, ढकिया, चहलवा, राजाराम टाडा, तुलसीपुरवा, बड़खड़िया व कतर्नियाघाट के 200 निराश्रित, असहाय एंव जरूरतमंदो को कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, समाज सेवी जंग हिन्दुस्तानी व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।