diwali horizontal

प्रेमी के आत्महत्या करने के बाद से डिप्रेशन में चल रही प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर दी जान

0 179

 

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय नगर स्थित मोतीविहार सोसायटी में प्रेमी के आत्महत्या करने के बाद से डिप्रेशन में चल रही एक युवती ने भी अपने कमरे में फांसी लगा ली। जब मां पड़ोस के बंगले में काम करके लौटीं तो बेटी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका देखकर चीख पड़ीं। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कमरे की जांच की गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

काकादेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वोदय नगर स्थित मोतीविहार सोसायटी में हड्डी रोग विषयज्ञ का बंगला है। बीते वर्ष जनवरी माह में उनका और पत्नी का निधन हो गया। तबसे बंगले की रखवाली वहीं पर सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे उदयभान गौड़ कर रहे है। परिवार में पत्नी शीला बड़ा बेटा वैभव,बेटी पूजा और सबसे छोटी बेटी प्रार्थना (20) थी।   उदयभान ने बताया वह कई वर्षों से बंगले की रखवाली कर रहे है।

बीते तीन दिन पूर्व मोतीविहार सोसायटी निवासी एक नामी डॉक्टर के यहां सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले कंपाउंडर के बेटे निखिल यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। निखिल फास्टफूड का ठेला लगाता था और सोसायटी के एक अन्य डॉक्टर के यहां रहने वाले सफाईकर्मी उदयभान गौड़ की बेटी प्रार्थना से प्रेम करता था।

प्रार्थना से शादी न होने के कारण तीन माह पूर्व वह घर छोड़कर कल्याणपुर में रहने लगा था। घटना से 15 दिन पूर्व ही वह लौटा था। निखिल के आत्महत्या करने के बाद से प्रार्थना भी मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही थी। उसके घरवाले समझाने की कोशिश करते लेकिन वह किसी से बात नहीं करती थी और गुमसुम रहने लगी थी।

घरवाले तैयार नहीं थे शादी के लिए  

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह जब उदयभान व उनकी पत्नी शीला घरों में काम करने गई थीं और बेटा वैभव शास्त्री नगर स्थित एक दुकान में नौकरी करने गया था। इसी दौरान प्रार्थना ने फांसी लगा ली। दोपहर बाद शीला घर लौटीं तो बेटी का शव देखा। सूचना पर पड़ोसी आए।

इसके बाद पुलिस ने आकर जांच की। पिता ने बताया कि बेटी ने बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह सोसायटी में ही रहने वाले निखिल से शादी करना चाहती थी,लेकिन उसके घरवाले तैयार नहीं थे। काकादेव थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रेम प्रसंग में अनबन होने के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आई है। अगर कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.