
पीड़ित संदीप ने बताया है महानगर शाखा प्रबंधक विजेंद्र कुमार सिंह, उप शाखा प्रबंधक महजबीन बानो, कैशियर शुभम और कर्मचारी सरिता की मौजूदगी में संतोष कुमार वर्मा, उत्पल, वरुण अग्रवाल, श्वेता शर्मा, विनेश सिंह, अनुप्रीत सिंह, हितेश शुक्ला और फरहीन ने उससे सोना जमा किया था. इसके एवज में उन्हें ऋण मिला था. नवंबर माह में ऑडिट के दौरान सोना रखा था. पीड़ित का आरोप है जब पड़ताल की गई तो सोना गायब मिला है. तभी कंपनी की जांच के बाद प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ महानगर कोतवाली में तहरीर दी है. जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
पुलिस का दावा जल्द होगा पर्दाफाश
महानगर पुलिस के मुताबिक, संदीप की ओर से मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी द्वारा सोना गबन करने के आरोप में प्रबंधक समेत चार के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया गया है. विवेचना की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आरोपियों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इंस्पेक्टर ने बताया कि मूलरूप से हरियाणा के रोहतक निवासी संदीप कंपनी में क्षेत्रीय प्रमुख हैं. गोल मार्केट स्थित शाखा में आठ लोगों ने सोना जमाकर लोन लिया था. सोना करीब दो किलो 107 ग्राम था. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा