diwali horizontal

ओटीएस योजना से नागरिकों को 100% ब्याज एवं सरचार्ज माफी, अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभ : मंत्री श्री ए.के. शर्मा

0 44

ओटीएस योजना से नागरिकों को 100% ब्याज एवं सरचार्ज माफी, अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभ : मंत्री श्री ए.के. शर्मा

  • HIGHLIGHTS

  • ओटीएस योजना जनमानस को बकाया टैक्स से राहत देने की प्रभावी पहल : नगर विकास मंत्री
  • ओटीएस कैंपों का निरीक्षण कर मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने लाभार्थियों से किया संवाद, लोगों ने योजना की सराहना कर जताया आभार
  • इंदिरा नगर क्षेत्र में आयोजित कैंपों में नागरिकों ने कहा, 100% ब्याज एवं सरचार्ज माफी से मिली बड़ी राहत
  • आमजन को आर्थिक
  • राहत देने की दिशा में ओटीएस योजना प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी कदम :मंत्री ए.के. शर्मा

लखनऊ, 26 नवंबर, 2026:  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने नगर विकास विभाग द्वारा संचालित वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना के अंतर्गत आयोजित कैंपों का निरीक्षण किया तथा नागरिकों से संवाद कर योजना के लाभ एवं उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। नगर निगम लखनऊ द्वारा ओटीएस योजना की अवधि 15 दिसंबर 2026 तक बढ़ाए जाने के क्रम में मंत्री जी ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने बकाया कर का भुगतान करें और ब्याज एवं सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट प्राप्त करें।

मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सर्वप्रथम इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया के निकट जोन-7 में आयोजित ओटीएस कैंप का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने कैंप में उपस्थित नागरिकों से बातचीत कर योजना के प्रति उनकी प्रतिक्रिया जानी। नागरिकों ने बताया कि ओटीएस योजना के माध्यम से उन्हें बकाया कर भुगतान में बड़ी राहत मिल रही है। विशेष रूप से ब्याज एवं सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट मिलने से वर्षों से लंबित कर भुगतान करना अब आसान हो गया है। उपस्थित नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल के लिए मंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा योजना की सराहना की।

इसके पश्चात मंत्री श्री शर्मा इंदिरा नगर स्थित श्री झूलेलाल ट्रस्ट भवन में आयोजित ओटीएस कैंप पहुंचे। वहां उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए योजना के लाभों की जानकारी दी और लोगों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की। कैंप में उपस्थित नागरिकों ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की राहत योजना पहली बार देखने को मिली है, जिससे बकाया कर भुगतान को लेकर लंबे समय से परेशान नागरिकों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि ब्याज एवं सरचार्ज में पूर्ण छूट मिलने से अब वे आसानी से अपना बकाया जमा कर सकेंगे। उपस्थित लोगों ने मंत्री श्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने नागरिकों से अनुरोध किया कि नगर निगम लखनऊ द्वारा ओटीएस योजना की बढ़ाई गई अवधि, 15 दिसंबर 2026 तक, अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने बकाया गृहकर, जलकर एवं सीवरकर का निस्तारण कर

ब्याज एवं सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना नागरिकों को आर्थिक राहत देने तथा नगर निगम के राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सरकार एवं नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को राहत देना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाना है। ओटीएस योजना नागरिकों के लिए बकाया कर निस्तारण का एक अच्छा अवसर है, जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.