
लखनऊ : जिलाधिकारी व विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेशों व निदेर्शों के अनुपालन में शनिवार को सुनील कुमार,आबकारी निरीक्षक सेक्टर 11 व मुकेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 मोहनलालगंज लखनऊ मय समस्त स्टाफ के थाना बन्थरा के ग्राम खटोला, जैतीखेड़ा, अवतारनगर कालोनी मेमोरा व थाना नगराम स्थित ग्राम गढ़ी में औचक दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी । दबिश कार्रवाई में फूलमती पत्नी लाल बहादुर रावत निवासी जैतीखेड़ा खटोला व किरन पत्नी सर्वेश रावत निवासी अवतार नगर कालोनी मेमोरा खटोला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गयी।