diwali horizontal

बिखरा हुआ दलित समाज ‘आप’ की झाड़ू में पिरोया-महेश बाल्मीकि, प्रदेश अध्यक्ष, अनु जाति/ जनजाति प्रकोष्ट व पूर्व विधायक भाजपा नेत्री गरिमा एवं सत्य सिंह साथियों के साथ आप में शामिल

0 149

लखनऊ : सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अनु.जाति/जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेश बाल्मीकि नें गाजियाबाद निवासी-भाजपा नेत्री गरिमा सिंह एवं हापुण- निवासी-सत्यम सिंह को उनके साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई

भाजपा नेत्री गरिमा सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार में दलित समाज के साथ- साथ महिलाओं का उत्पीड़न इतना चरम सीमा पर हो रहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी की जुल्मी सरकार का अंकुश बिना नकेल के हो गया है, जिससे प्रदेश के दलित समाज एवं खास तौर पर महिलाओं में दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका है, इससे निजात का एक मात्र विकल्प अब केवल प्रदेश की आम आदमी पार्टी ही है, जो आम आदमी के हितों में कारगर साबित होगी

पूर्व विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष-महेश बाल्मीकि नें कहा कि प्रदेश का बिखरा हुआ दलित समाज अब आम आदमी पार्टी की झाड़ू के रूप में बंध चुका है, जो आगामी जिला पंचायत के चुनाव में एवं आगामी विधानसभा चुनावों में दलित विरोधी ताक़तों को मुँह तोड़ जवाब देगा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज शामिल होने वालों में सर्व श्री गरिमा सिंह, सत्य सिंह, वीरेन्द्र पाल सिंह, पवन कुमार, आदि लोगों नें अपने साथियों के साथ आप की सदस्यता ग्रहण की मीडिया प्रभारी प्रीति भारती नें सभी साथियों को पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.