
मसौली बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में लोगों की जानमाल की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं अपराधियों के खौफ के चलते प्रदेश में डर का महौल है प्रशासन तंत्र का मनोबल गिरा हुआ है सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उक्त विचार आज विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत ग्राम भयारा में अपनी विधायक निधि से निर्मित इण्टरलांकिग रोड का उद्घाटन करने के पश्चात जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने उपस्थित लोगों में व्यक्त किये। गौरव रावत का भयारा पहुॅचने पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा एक चैपाल का आयोजन किया गया, घेरा चैपाल में बोलते हुए विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का किसान खुले आसमान के नीचे महीना भर से किसान धरना दे रहे है पर सरकार उनकी माॅगे मानने को तैयार नहीं हो रही है भारत एक कृषि प्रधान देश है परन्तु यह किसान ही सबसे ज्यादा परेशान है।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी अलीम किदवाई ने अपने सम्बोधन में विधायक का धन्यवाद देते हुए कहा इस गाॅव में अपने सीमित संसाधन से यह कार्य करके गाॅव वालो की गरीमा का ध्यान रखा है जो एक सराहनीय कार्य हैं। ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई की अध्यक्षता एवं विधायक प्रति. मो. रिजवान संजय के संचलान में आयोजित उक्त लोकापर्ण समारोह एवं घेरा चैपाल में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष पिंकू सैनी, सुनील वर्मा, शिव कुमार यादव, श्रवण कुमार यादव, शहाबुद्दीन, जेई प्रमोद गौतम समेत आदि लोग उपस्थित थे।