diwali horizontal

सामूहिक विवाह में 9 जोड़े बंधे शादी के बंधन में

0 214

 

मलिहाबाद,लखनऊ : मुख्यमंत्री समूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास परिषर माल में बड़े ही धूमधाम से किया गया। क्षेत्र के 10 जोड़े विवाह बंधन में बधे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल,बीडीओ संस्कृता मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह चौहान सहित कई अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।

क्षेत्र भर से गरीब असहाय परिवारों के 9 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे गरीब असहाय परिवार की लड़कियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सम्पन हुई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की तरफ से नवविवाहित जोड़ों को 51 हजार रूपये तक की कीमत के घरेलू सामान और उपहार दिए गए। इस मौके पर उपस्थित भाजपा विधायक जय देवी कौशल, बीडीओ मलिहाबाद संस्कृता मिश्रा ने सभी विवाहित जोड़ो को प्रमाण पत्र वितरित कर सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी मलिहाबाद संस्कृता मिश्रा द्वारा सभी जोड़ों को भावी सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.