diwali horizontal

अपना दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी का थामा दामन:

0 224

लखनऊ : आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की राजनीति और विकास के दिल्ली मॉडल को पूरे देश में पहुंचाने के संकल्प के साथ सोमवार को अपना दल के कई नेताओं को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया।सत्येंद्र सोनकर, केपी विश्वकर्मा, मंजीत, संजय कुमार, अतुल सिंह, रोहित कुमार, वीरेंद्र प्रताप और नितिन गुप्ता सहित लोेगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

सत्येंद्र सोनकर ने प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अभी तक उप्र में जाति और धर्म के नाम पर सत्ता का सुख भोगने वाली पार्टियों को जनता अच्छे से समझ चुकी है।कहा केजरीवाल ने वहां की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायीं वो दशार्ता है कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य सत्ता सुख न होकर आम जनता के जीवन को आसान बनाना और देश को पारंपरिक राजनीति से मुक्त कराकर विकासवादी राजनीति की तरफ ले जाने का है।सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता झूठे वादों की राजनीति से तंग आ चुकी है और अब उसने विकासवादी सोच के साथ पक्के इरादों वाली आम आदमी पार्टी को 2022 में सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.