
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने हिन्दुस्तानी एकेडमी प्रयागराज की सामान्य परिषद के लिए 09 सदस्य तथा कार्य समिति हेतु 02 सदस्यों को नामित किये जाने के आदेश जारी कर दिये हैं। सामान्य परिषद तथा कार्य समिति के सदस्यों का कार्यकाल नामित किये जाने के दिनांक से एक वर्ष का होगा और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उक्त नामांकन को कभी भी निरस्त किया जा सकता है। भाषा विभाग द्वारा इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं।
आदेश में कहा गया है कि सामान्य परिषद के सदस्यों में एमपी सिंह, पंचवटी लाल डिहगी, सुल्तानपुर, डॉ. दीप सौरभ धामपुर बिजनौर, श्री नागर दास मिश्र बस्ती, डॉ. हृदय नारायण अवस्थी ब्रह्मनगर औरैया, डॉ.रामजी मिश्र दया भवन प्रयागराज, राज बहादुर सिंह बलकेश्वर कॉलोनी आगरा, अनिरूद्ध गोयल शास्त्री नगर जनपद मेरठ, किरण श्रीवास्तव आलमबाग, लखनऊ तथा डॉ. सुरेन्द्र प्रताप निराला निवेश कॉलोनी, वाराणसी होंगे। इसके अतिरिक्त कार्य समिति हेतु डॉ. आभा द्विवेदी जाजमऊ, कानपुर तथा विजयेन्द्र त्रिपाठी शारदा नगर लखनऊ नामित किये गये हैं।