diwali horizontal

नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

0 161

लखनऊ :  नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत विकास भवन सभागार, लखनऊ में कुशल स्वयंसेवकों (मास्टर वालंटियर्स) का एकदिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रषिक्षण भारत सरकार द्वारा नामित श्रेया वर्मा, राज्य समन्वयक द्वारा दिया गया। प्रषिक्षण में श्रेया वर्मा द्वारा नषे के प्रकार एवं उससे होने वाले दुश्प्रभावजनित बीमारियों एवं विकारों आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी तथा पीडि़त व्यक्तियों के पुनर्वासन कराये जाने एवं जनपद में संचालित नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र इत्यादि के सम्बन्ध में मास्टर वालंटियर्स को अवगत कराया गया। उनके द्वारा मास्टर वालंटियर्स को शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को नशे से होने वाले दुश्प्रभावों, हानियों एवं बीमारियों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, लखनऊ मनोज शुक्ल, नोडल अधिकारी सुमित यादव, अभिलाशा त्रिपाठी, राष्ट्रीय सेवायोजना के सलाहकार अंशुमाली शर्मा, जिला समन्वय अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, लखनऊ के अतिरिक्त विभागीय कार्मिकों एवं स्वयंसेवी संस्था जिजीविषा की प्रतिनिधि पल्लवी, चाइल्ड लाइन की प्रतिनिधि श्रीमती अनीता त्रिपाठी एवं लक्ष्य यूथ फाउण्डेशन के प्रतिनिधि अवधेष कुमार सहित 50 से अधिक मास्टर वालंटियर्स द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.