
ऊंचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के एक सर्राफा व्यवसायी द्वारा क्षेत्र के ही एक परिवार को गुमराह कर घर में रखे सोने चांदी के आभूषणों की सफाई करने के बहाने उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है, ।पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
क्षेत्र के गंगेहरा गुलालगंज गांव निवासी लल्लन तिवारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि क्षेत्र के ही उमरन बाजार निवासी एक सर्राफा व्यवसाई एक माह पूर्व उसके घर आया। और परिवार को बरगला कर आभूषणों की सफाई का बहाना बनाकर उसकी पत्नी समेत माता तथा बच्चों के सोने चांदी के आभूषण उठा ले गया। वापस मांगने पर लगातार आनाकानी कर रहा है। पीड़ित ने नामजद शिकायती पत्र देते हुए अपने आभूषणों को वापस दिलाने के साथ कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच कराई जा रही है।