
ऊंचाहार/रायबरेली : क्षेत्र के पुरनशाहपुर मजरे किशुनदासपुर गांव निवासिनी महिला ने पड़ोसी गांव के व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। गांव निवासिनी रीता देवी पत्नी रावेंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि पांच माह पूर्व पड़ोसी गांव रामचंद्रपुर निवासी व्यक्ति घर आकर और अपनी समस्या बता कर उधारी पैसा मांगकर रोने लगा। महिला ने उस पर तरस खाकर 28000 हजार रुपए की चेक दे दी। व्यक्ति ने खाते से पैसे निकाल कर अपना काम चलाया। अब महिला द्वारा पैसे मांगने पर वही व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा है। पीड़ित महिला ने व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।